Raigarh जिला पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर भाजपा,1में कांग्रेस को मिली जीत

दोनों चरणों में कुल 11सीटों पर भाजपा,2 में कांग्रेस
सामना – रायगढ़ – त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण के मतदान में जिला पंचायत सदस्य की 7 सीटों में से भाजपा को 6 सीटों पर जीत हासिल हुई है,वहीं कांग्रेस के खाते में 1 ही सीट आ पाई।
इससे पहले 17 फरवरी को हुए पहले चरण के मतदान में भी 5 सीटों में से 4 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस को विजय मिली थी।1सीट भाजपा ने निर्विरोध जीत ली थी।
दूसरे चरण में 20 फरवरी को रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक के 81 ग्राम पंचायतों और धरमजयगढ़ विकासखंड के 118 ग्राम पंचायतों को मिलाकर 199 ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग हुई।
खरसिया की 3 सीटों पर भाजपा,कांग्रेस शून्य
खरसिया 1- चपले से भाजपा की शिखा रविन्दर गभेल को ऐतिहासिक मतों 4797 से जीत हुई
खरसिया 2- महका से भाजपा के बलदेव कुर्रे को 1979 मतों से जीत हासिल हुई
खरसिया 3 – चपले से भाजपा की सतबाई छोटे लाल पटेल की ऐतिहासिक मतों 4456 मत से जीत हुई
धरमजयगढ़ की चार में से 3 सीटों पर भाजपा, 1 में कांग्रेस
धरमजयगढ़ 1 में भाजपा की रजनी राठिया की जीत हुई
धरमजयगढ़ 2 में भाजपा की पूर्णिमा लाल सिंह बैगा को 2914 मत से जीत हासिल हुई।
धरमजयगढ़ 4 बाकारुमा से भाजपा के पुनेश्वर राठिया की ऐतिहासिक मतों 3048 से जीत हुई
कांग्रेस को मिली 1सीट
धरमजयगढ़ 3 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चंद्र सेनी राठिया को जीत मिली है।
इस तरह 18 सदस्यीय रायगढ़ जिला पंचायत में दोनों चरणों के मतदान के बाद अब बीजेपी के11 जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस के दो सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं।
