Raigarh तीसरे चरण में सभी 5 सीटों पर भाजपा की जीत कांग्रेस शून्य

जिला पंचायत रायगढ़ में भाजपा के 16 सदस्य,कांग्रेस के 2सदस्य
सामना -रायगढ़ -त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में रायगढ़ जिले के लैलूंगा, घरघोड़ा और तमनार में भी चुनाव संपन्न हुए,जिसमें भाजपा को पांच में से सभी पांच सीटों पर सफलता मिली है।
तीसरे चरण के परिणाम के बाद अब 18 सदस्यीय जिला पंचायत रायगढ़ में भाजपा समर्थित 16 प्रत्याशी और कांग्रेस समर्थित 2 प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं।
तीसरे चरण में सभी 5सीटों पर भाजपा का कब्जा
घरघोड़ा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में भाजपा के मुरली राठिया जीते।
जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 तमनार से भाजपा के रमेश बेहरा जीते।
जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 12 रोड़ोपाली से भाजपा के बंशी पटेल जीते।
जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 राजपुर से भाजपा की श्रीमती शांता भगत जीती।
जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 मुकड़ेगा से भाजपा के दीपक सिदार जीते।
पहले चरण में भाजपा के 5 कांग्रेस के 1 प्रत्याशी जीते
पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य की 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें 4 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्यशियों ने जीत हासिल की,वहीं कांग्रेस के एक प्रत्याशी को जीत मिली,चुनाव से पहले ही 1 सीट पर भाजपा ने निर्विरोध जीत हासिल कर की,इस तरह भाजपा के पाले में 5 सीटें आईं।
दूसरे चरण में भाजपा के 6,कांग्रेस के 1 प्रत्याशी जीते
इसी तरह दूसरे चरण में 7 में से 6 सीटें भाजपा को मिली,कांग्रेस के खाते में 1 ही जीत आ सकी,अब तीसरे और अंतिम चरण में 5 सीटों में से भाजपा ने सभी 5 सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया इस चरण में कांग्रेस के एक भी प्रत्याशी नहीं जीत सके।
