छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी शुरू,40 के पार पहुंचा पारा

0
Screenshot_20250328_203947_Chrome.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ मेंअधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है।आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में पारा 40 डिग्री से अधिक

छत्तीसगढ़ के सात जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। आगामी दिनों में इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

रायपुर का तापमान 40.6°C, बिलासपुर का 40.3°C, माना का 39.5°C, जगदलपुर और पेंड्रा का तापमान 38.4°C,अंबिकापुर में तापमान 37.2°C सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 40.8, बेमेतरा में 41 और राजनांदगांव में 40 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। विशेषज्ञों ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों के लिए यह समय बेहद खतरनाक हो सकता है। यदि किसी कारणवश बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को ढक कर और हल्के रंग के कपड़े पहन कर ही बाहर निकलें। तेज धूप में लंबे समय तक रहने से लू (हीट स्ट्रोक) का खतरा बढ़ जाता है, जिसके कारण स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *