छत्तीसगढ़ की पहली  महिला अग्निवीर बनी फामेश्वरी यादव

0
n6579833421743175869462c01d351be2950ac126447741404a9febb0d266b430324f12290f68391d775c07.jpg

सामना – छत्तीसगढ़ की जांबाज बेटी फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला पुलिस के रूप में पहला कदम रखकर राज्य का इतिहास रच दिया।

24 मार्च 2025 को घोषित हुए अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती के नतीजों में फामेश्वरी का नाम छत्तीसगढ़ के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। वह इस राज्य से सेना में अग्निवीर बनने वाली पहली महिला बन गई हैं।

फामेश्वरी यादव बनीं छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। फामेश्वरी ने यह दिखा दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी और राज्य की बेटियाँ हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

सेना भर्ती कार्यालय ने किया सम्मानित

रायपुर सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने फामेश्वरी यादव को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

अब वह 1 मई 2025 से बेंगलुरु स्थित सेना मिलिट्री पुलिस सेंटर में ट्रेनिंग शुरू करेंगी। वहां, से लौटने के बाद उनकी ड्यूटी भारतीय सेना में पूरी तरह तय हो जाएगी।

फामेश्वरी की इस सफलता ने गरियाबंद ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ की बेटियों को प्रेरित कर दिया है। यह एक संकेत है कि अब छत्तीसगढ़ की बेटियां केवल चूल्हा-चौका तक सीमित नहीं, बल्कि सीमा पर भी तैनात होने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *