November 14, 2026

SP जितेंद्र शुक्ला सबसे अमीर,भावना गुप्ता के पास सबसे कम संपत्ति

n66079181817449650513369f01405745184ee8cd25dc5b400ba2741dafea5f71b64ae7835935e8e2581952.jpg

छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के SP के पास कोई संपत्ति नहीं

Samna.in केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिकारियों से उनकी संपत्ति  की जानकारी मांगी थी।छत्तीसगढ़ में 142 IPS अधिकारी हैं,जिनमें से SP रैंक के 33 में से 15 अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा गृह मंत्रालय को दिया है।

गृह मंत्रालय के मुताबिक 33 जिलों के एसपी में से सबसे अधिक संपत्ति दुर्ग एसएसपी के पास है। दुर्ग जिले के एसएसपी जितेंद्र शुक्ला के पास करीब दो करोड़ 10 लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं सबसे कम जीपीएम जिले की एसपी भावना गुप्ता के पास केवल 16 लाख रुपये की संपत्ति है।

पांच जिलों के SP के पास कोई संपत्ति नहीं

धमतरी, बिलासपुर और दंतेवाड़ा के एसपी ने अभी जानकारी नहीं दी है। वहीं 5 जिलों के एसपी के पास कोई संपत्ति नहीं है। दस पुलिस अधीक्षकों के पास अपना मकान भी नहीं है।

इस ब्यौरे के मुताबिक 33 जिलों के पुलिस अधीक्षकों में से 18 ने अपनी संपत्ति की जानकारी नहीं दी है। इनमें बिलासपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार, बालौद और सक्ती सहित अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं।

11 SP ने नहीं दी संपत्ति की जानकारी

जिन्होंने संपत्ति की जानकारी नहीं दी, उनमें आंजनेय वार्ष्णेय (धमतरी), रजनेश सिंह (बिलासपुर), विवेक शुक्ला (जांजगीर चांपा), बैंकर वैभव रमनलाल (बलरामपुर), निखिल कुमार रखेजा (गरियाबंद), विजय अग्रवाल बलौदाबाजार), सूरजन कुमार भगत (बालौद), त्रिलोक बंसल, वाय.पी सिंह, अंकिता शर्मा, चंद्रमोहन सिंह का नाम शामिल है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS