CG IPS Transfer 20आईपीएस अधिकारियों का तबादला,कई जिलों के बदले SP,IG

Samna.in छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग के 20 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है।इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किया गया है।
जिसमें कई जिलों के SP और IG बदले गए हैं । जारी आदेश सूची के मुताबिक..
पवन देव को अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन रायपुर पदस्थ किया गया है।
अंकित कुमार गर्ग पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज को पुलिस महानिरीक्षक,SIB,पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
ध्रुव गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक,SIB को पुलिस मुख्यालय पदस्थ करते हुए पुलिस महानिरीक्षक, सीसीटीएनएस/एससीआरबी तथा पुलिस महानिरीक्षक,तकनीकी सेवायें का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
दीपक कुमार झा पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा पदस्थ किया गया है,उनकी जगह अभिषेक शांडिल्य को जिम्मेदारी मिली है।
बालाजी राव सोमावार को पुलिस महानिरीक्षक,कानून व्यवस्था,विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
अजातशत्रु बहादुर सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक,गुप्तवार्ता,विशेष शाखा,पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा को AIG,CID पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है।
राजेश कुमार अग्रवाल सेनानी,VIP सुरक्षा वाहिनी,माना को पुलिस अधीक्षक, सरगुजा के पद पर पदस्थ किया है।
विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा को पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे-2013) पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है
भावना गुप्ता पुलिस अधीक्षक, गौरेला पेंड़ा-मरवाही को पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।
सूरज सिंह सेनानी, 14वीं वाहिनी, छसबल, बालोद को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है ।
त्रिलोक बंसल (भापुसे-2016) पुलिस अधीक्षक, खैरागढ छुईखदान-गंडई को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ, बघेरा के पद पर पदस्थ करता है।
लक्ष्य शर्मा सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर को पुलिस अधीक्षक, खैरागढ छुईखदान-गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है।
अंजनेय वार्षीयपुलिस अधीक्षक, धमतरी को पुलिस अधीक्षक, सारगंढ-बिलाईगढ के पद पर पदस्थ किया है ।
पुष्कर शर्मा पुलिस अधीक्षक, सारंगढ-बिलाईगढ को सेनानी, वी०आई०पी० वाहिनी, माना के पद पर पदस्थ किया गया है।
योगेश कुमार पटेल पुलिस अधीक्षक, सरगुजा को पुलिस अधीक्षक, बालोद के पद पर पदस्थ किया है।
एस०आर०भगत पुलिस अधीक्षक, बालोद को पुलिस अधीक्षक, गौरेला पेंड्रा मरवाही के पद पर पदस्थ किया गया है।
विजय पाण्डे पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० बघेरा को पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ किया गया है।


