November 14, 2026

अशोक चक्र के अपमान मामले में भाजयुमो ने की FIR की मांग

IMG-20250918-WA0839.jpg

सामना – रायगढ़ की सियासत में अशोक चक्र के कथित अपमान को लेकर भूचाल आ गया है,एक तरफ बीजेपी समर्थक राष्टीय प्रतीक चिन्ह अशोक चक्र के अपमान का आरोप कांग्रेसियों पर लगा रहे हैं तो वहीं कांग्रेस इसे उनके खिलाफ झूठे प्रचार करने की बात कह रही है।

इसी बीच आज भाजयुमो ने थाना प्रभारी  सिटी कोतवाली रायगढ़ से इस संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत FIR करने की मांग की है।

उन्होंने अपनी लिखित शिकायत में यह कहा है कि खरसिया विधायक उमेश पटेल द्वारा  बोटर अधिकार यात्रा में अशोक चक्र के उपर जूते पहन बैठ कर भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 2005 के तहत राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह का अपमान किया गया है जिससे देश और संविधान की अवहेलना हुई है। जिनसे समस्त रायगढ़ जिला वासियों में आक्रोश का माहौल है।

इसलिए उन्होंने मांग की है कि अशोक चक्र  का अपमान करने पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत राजद्रोह का अपराध कायम किया जाना चाहिए अन्यथा भाजयुमो रायगढ़ द्वारा पुरजोर विरोध कर आंदोलन किया जाएगा।

दरअसल वोट अधिकार यात्रा के दौरान विधायक उमेश पटेल जीप के बोनट पर बैठे हैं और उनके नीचे लगे पोस्टर को अशोक चक्र बताकर राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है।

Advertisement Carousel

LETEST POSTS