Mirjapur Accident एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आए 6 लोगों की मौत

0
Screenshot_20251105_130008_Chrome.jpg

Samna.in- मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 6लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आए थे, प्लेटफॉर्म क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई है। रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने इस हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु गोमो चोपन पैसेंजर से चुनार रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। स्टेशन से बाहर जाने के लिए ये लोग प्लेटफॉर्म क्रास कर रहे थे। तभी हावड़ा से कालका की ओर जा रही कालका मेल की चपेट में आ गए। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल है। मौके पर आरपीएफ और रेलवे अधिकारी मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *