October 30, 2026

Raigarh पहाड़ मंदिर में स्थापित होगी 51फीट बजरंगबली की प्रतिमा

IMG-20260409-WA0603.jpg

7 मई को वित्तमंत्री ओपी चौधरी करेंगे भूमिपूजन,विशाल भंडारा का होगा

Samna.in Raigarh  गजमार पहाड़ी पर स्थित पहाड़ मंदिर जो पूरे अंचल के साथ-साथ प्रदेश में विख्यात है। रायगढ़ में 1980 में जन सहयोग से बने इस बजरंगबली मंदिर का अब नवनिर्माण (जीणोद्धार) होने जा रहा है। वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की दूरदर्शिता का नतीजा है कि आज यह पहाड़ मंदिर एक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। पहाड़ मंदिर में स्थापित होगी बजरंगबली की 51 फीट की कांस्य की प्रतिमा जिसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गयी है।

आगामी 7 मई 2026 को वित्तमंत्री ओपी चौधरी करेंगे भूमिपूजन एवं विशाल भंडारा का होगा आयोजन।

सभी कर सकेंगे नवनिर्माण में अपना सहयोग


गैलेक्सी मॉल में पहाड़ मंदिर नवनिर्माण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमे समिति के अध्यक्ष डॉ.पवन अग्रवाल और सुशील मित्तल ने मंदिर नवनिर्माण की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा  की इस कार्य में प्रत्येक नागरिक का सहयोग हो इसके लिए जल्द ही एक क्यूआर कोड या खाता नंबर जारी किया जाएगा। जिससे सभी आसानी से इस कार्य में अपना सहयोग दे सके और यह पूरी प्रक्रिया कैशलेस होगी। उन्होंने कहा कि आप स्वेच्छा से 11,21,51 जो आपको देना हो आप इस कार्य में गिलहरी रूपी सहयोग दे सकते हैं। इस सहयोग का मुख्य कारण सभी का जुड़ाव इस कार्य से करना है।  बहुत जल्द रायगढ़ का पहाड़ मंदिर एक भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा और यह पूरा कर जन सहयोग से किया जाएगा।

Loading