November 24, 2026

Raigarh तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

IMG-20260506-WA0865.jpg

Samna.in.Raigarh Crime News थाना चक्रधरनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि पंडरीपानी रेलवे पुल के पास मुख्य सड़क पर तीन व्यक्ति अपनी चार पहिया वाहन खड़ी कर हाथ में धारदार तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश मिश्रा द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

  पुलिस टीम द्वारा पंडरीपानी मेन रोड पुलिया के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां तीन व्यक्ति एक वाहन के पास खड़े होकर एक धारदार तलवार हवा में लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को मौके पर पकड़कर पूछताछ की, जिन्होंने अपना नाम *विशाल चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी छोटे अतरमुड़ा थाना चक्रधरनगर,घनश्याम नायक उम्र 19 वर्ष निवासी जामपाली थाना पुसौर तथा सदानंद पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी जामपाली थाना पुसौर बताया

आरोपियों के कब्जे से एक धारदार तलवार तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को जब्त किया गया। आरोपियों के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 25, 27 Arms Act एवं धारा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने, लोगों में भय का माहौल बनाने और शांति भंग करने वालों पर रायगढ़ पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई करेगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement Carousel