November 24, 2026

रायगढ़ में IPLकी आड़ में चल रहे सट्टा कारोबार के तीन ठिकानों पर रेड,महिला सहित 5आरोपी गिरफ्तार

20260508_142419.jpg

ऑफिस,राशन दुकान और किराए के मकान से संचालित हो रहा था सट्टा

Samna.in.Raigarh रायगढ़ जिले में ऑपरेशन अंकुश के तहत थाना साइबर और कोतवाली पुलिस ने सीएसपी  मयंक मिश्रा, डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ एक और बड़ी समन्वित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ रेड कर पांच सक्रिय सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त

कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 70 हजार रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, महंगे मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 4 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

कोतरारोड बायपास में साकेत सिंघानिया गिरफ्तार

पहली कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतरारोड बायपास स्थित आर.एस. ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां साकेत सिंघानिया को मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैचों पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। जांच में उसके मोबाइल फोन में ऑनलाइन बेटिंग आईडी, व्हाट्सएप चैट, यूपीआई बारकोड और रकम के लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिले। आरोपी ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सट्टा नेटवर्क संचालित करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से विवो मोबाइल और आईफोन-13 प्रो जब्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पंजाब नेशनल बैंक के पास  महिला सहित तीन आरोपी पकड़े गए

दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि पुराना पंजाब नेशनल बैंक के पास एक राशन दुकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रितेश डालमिया को मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों पिंटू हलवाई, रौनक मोदनवाल और प्रियंका हलवाई के साथ नेटवर्क संचालित करना बताया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस टीम ने चांदमारी क्षेत्र में दबिश देकर पिंटु हलवाई के भतीजे रौनक मोदनवाल और उसकी पत्नी प्रियंका हलवाई को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से आईफोन, विवो मोबाइल, सैमसंग मोबाइल, 2 लाख 69 हजार रुपये नकद तथा नोट गिनने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई। यह कार्रवाई पूरे सट्टा नेटवर्क की वित्तीय गतिविधियों को उजागर करने वाली साबित हुई।

कार्मेल स्कूल के पास किराए के मकान से संचालित हो रहा था ऑनलाइन सट्टा, प्रदीप पाण्डेय गिरफ्तार

तीसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि संजय मैदान रामभांठा क्षेत्र में एक किराए के मकान के दूसरे तल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर प्रदीप कुमार पाण्डेय को पकड़ा। जांच में उसके मोबाइल फोन में क्रिकेट गुरु एप, फोन-पे ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड तथा सट्टे की रकम के डिजिटल लेनदेन के स्क्रीनशॉट मिले। पूछताछ में आरोपी ने पिंटू हलवाई, रौनक हलवाई और प्रियंका हलवाई के साथ मिलकर आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से विवो मोबाइल जब्त किया गया जिसमें लगभग 89 हजार 950 रुपये के डिजिटल लेनदेन के साक्ष्य मिले। आरोपी पिंटू हलवाई फरार है जिसे तीनों मामले में आरोपी बनाया गया है ।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह का संदेश :ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा युवाओं और समाज को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाला अपराध है। रायगढ़ पुलिस ऐसे संगठित अपराधों के खिलाफ तकनीकी और जमीनी स्तर पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जो भी व्यक्ति इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी-
1. प्रदीप कुमार पाण्डेय पिता स्व० दीनदयाल पाण्डेय उम्र 52 वर्ष निवासी संजय मैदान रामभांठा रायगढ़

2.  रितेश डालमिया पिता अजय डालमिया उम्र 28 वर्ष साकिन बीड़पारा रायगढ़


3. प्रियंका हलवाई पति पिंटु हलवाई उम्र 37 वर्ष साकिन चांदमारी फायरबिग्रेड आफिस के पीछे रायगढ़


4. रौनक मोदननवाल पिता संतोष मोदनवाल उम्र 19 वर्ष साकिन चांदमारी फायरबिग्रेड आफिस रायगढ़


5. साकेत सिंघानिया पिता प्रदीप कुमार सिंघानिया उम्र 37 वर्ष निवासी गजानंदपूरम कोतरारोड रायगढ़ 

कुल जप्ती
2 लाख 70 हजार रूपये नकद, एक गेबलर कंपनी का नोट गिनने का ईलेक्ट्रनिक मशीन, 2 आईफोन, 1 वन पल्स, 2 विवो, 1 सैमसंग मोबाइल

Advertisement Carousel