November 22, 2026

छत्तीसगढ़ में 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड,अकवान का असर हुआ कम

Oplus_131072

Oplus_131072

Samna.in.Weather Update छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 24 नवंबर से ठंड बढ़ सकती है।

24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान नहीं बदलेगा। 24 नवंबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार हैं। मौसम खुलने के साथ ही पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगेगी।

शनिवार को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर संभाग के एक-दो इलाकों में भारी वर्षा भी देखने को मिली। प्रदेश में सबसे अधिक 90 मिलीमीटर बारिश भैसमा में रिकॉर्ड की गई। राजधानी रायपुर में भी 14.9 मिलीमीटर बारिश हुई।

बारिश और बादलों की वजह से शनिवार को दिन के तापमान में गिरावट आई। रायपुर में दिन भर बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से करीब 6 डिग्री कम दर्ज किया गया। हालांकि, शहर का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। बादलों के छंटने के बाद अब रात में भी ठंड का असर दिखेगा।

Advertisement Carousel