छत्तीसगढ़ में 27 ट्रेनों पर असर,18 दिसंबर तक होगी परेशानी

Oplus_131072
Samna.in छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को 6 से 18 दिसंबर तक परेशानी होगी। इस दौरान बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें इस दौरान पूरी तरह रद्द रहेंगी। इसके अलावा 11 ट्रेनें एक से नौ घंटे की देरी से चलेंगी। 6 ट्रेनों को उनके तय स्टेशन से पहले ही समाप्त किया जाएगा यानी 27 ट्रेनें प्रभावित होंगी,चौथी रेल लाइन और सिग्नलिंग के काम से यह बदलाव हुआ है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस मेगा ब्लॉक की जानकारी दी है।
बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन का काम जारी है,चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही चांपा से जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग होगी। इस तकनीकी काम का सीधा असर कुल 27 ट्रेनों पर पड़ेगा
रेलवे ने दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249) को पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाया जाएगा। यह व्यवस्था 7 से 18 दिसंबर तक लागू रहेगी।यह ट्रेन कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनकर सफर पूरा करेगी। इससे रोजाना सफर करने वाले लोकल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में है। इस पूरे रेल प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 206 किलोमीटर है। रेलवे चांपा स्टेशन पर कनेक्टिविटी और सिग्नलिंग को तेजी से पूरा कर रहा है।
यह 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी





