November 27, 2026

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

Oplus_131072

Oplus_131072


Samna.in कॉकरोच जनता पार्टी CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका  के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है,जिसके मुताबिक यह दोनों देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं।यह कार्रवाई गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन से जुड़ी एक एफआईआर (FIR) के सिलसिले में की गई है।

पूरा मामला तब सामने आया जब केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में बताया कि सौरव दास के खिलाफ पासपोर्ट रिकॉर्ड में गड़बड़ी और पुलिस के अनुरोध पर LOC जारी किया गया है।

2 अक्टूबर का शिवाजी पार्क विवाद

मुंबई पुलिस की ओर से इजाजत न मिलने के बावजूद CJP सदस्यों ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग उठाई गई थी। इसके अगले दिन 3 अक्टूबर को शिवाजी पार्क थाने में आयोजकों और 400 से 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस ने इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189 (गैरकानूनी जमावड़ा), धारा 223 (सरकारी आदेश की अवहेलना) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराएं लगाई हैं।

सौरव दास के खिलाफ LOC का मामला 23 नवंबर की रात सामने आया। वह लंदन जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें इमिग्रेशन अधिकारियों ने विमान में सवार होने से रोक दिया। दास के मुताबिक, वह ऑक्सफोर्ड में एक पैनल चर्चा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें बताया गया कि उनका पासपोर्ट फ्लैग किया गया है।

गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने बताया कि मुंबई पुलिस के अनुरोध पर दास के खिलाफ LOC जारी किया गया था। उन्होंने पासपोर्ट रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ियों का हवाला दिया। इनमें दास की स्कूली शिक्षा, पता और माता-पिता से जुड़ी जानकारी शामिल बताई गई। शर्मा ने कहा कि इन रिकॉर्ड को लेकर उनकी भारतीय नागरिकता पर सवाल उठ सकते हैं।

 

Advertisement Carousel