November 23, 2026

दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने की मांग…यात्री हो रहे परेशान…

IMG_20240105_100149.jpg

सामना:- छत्तीसगढ़:- बस्तर:- बीते साढ़े तीन सालों से बंद दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को दोबारा शुरू करने की मांग की जा रही है।छत्तीसगढ़ के बस्तर में कोरोना काल से ही इस ट्रेन को बंद कर दिया गया है जिसके चलते जगदलपुर से दुर्ग और राजधानी रायपुर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बस्तर के स्थानीय जनप्रतिनिधि इसे जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की लंबे समय से करते आ रहे है, लेकिन अब तक रेलवे प्रशासन ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है और बीते साढ़े तीन सालों से जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन नहीं हो रहा है।

महंगे किराये दरों पर सफर करने को मजबूर यात्री:- बस्तर में यात्री ट्रेनों को लेकर बस्तर वासियों को लंबे समय से जूझना पड़ रहा है। देश के कई हिस्सों में बंद पड़ी ट्रेनों को दोबारा शुरू कर दिया गया है, लेकिन जगदलपुर -दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस पिछले साढ़े 3 सालों से बंद पड़ी है। इस ट्रेन का परिचालन नहीं होने से यात्री काफी परेशान है. उन्हें 300 कि.मी राजधानी रायपुर जाने के लिए ज्यादा रकम अदा कर सफर करना पड़ता है. यात्री बसों के किराए 800 से 1000 रुपए कर दिए गए हैं. जबकि प्राइवेट वाहन में भी करीब 5 से 6 हजार रुपये यात्रियों को खर्च करना पड़ता है. ऐसे में बंद पड़े इस ट्रेन को दोबारा शुरू करने की मांग बस्तरवासी कर रहे हैं. वहीं बस्तर वासियों को उम्मीद है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब डबल इंजन की सरकार है. ऐसे में जरूर भाजपा के जनप्रतिनिधियों की आवाज रेल मंत्री सुनेंगे और एक बार फिर से जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी एक्सप्रेस का दोबारा परिचालन शुरू हो सकेगा।

Advertisement Carousel