November 23, 2026

CG News:- यातायात विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई…52 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द

IMG_20240107_152034.jpg

सामना:- छत्तीसगढ़ में यातायात विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए 52 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है। मामला जांजगीर चांपा जिले का है,ये कार्यवाही बाइक, कार, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी चलाने वालों पर हुई है।इससे पहले यातायात विभाग ने राजनांदगांव में ताबड़तोड़ कार्यवाही की थी,इसके अलावा कोरबा जिले में यातायात विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्यवाही की थी।

यातायात विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग चौक चौराहों पर औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान टीम ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए, तीन सवारी और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है।इसके अलावा नाबालिग वाहन चालकों और उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर समझाने के बाद छोड़ दिया गया।

ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंशन के बाद जिला परिवहन विभाग के अधिकारी यशवंत यादव ने बताया कि यातायात विभाग के द्वारा 52 ड्राइविंग लाइसेंस का सस्पेंड के लिए भेजा गया था. जिसके बाद आरटीओ विभाग के द्वारा 52 ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है. इसमें टू व्हीलर फोर व्हीलर और हैवी गाड़ी भी शामिल है. इसके अलावा अधिकारी ने कहा कि आगे भी यातायात के उल्लंघन करने वाले के ऊपर इस तरह की कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement Carousel