November 23, 2026

गुजरात और मध्यप्रदेश की उपयोगी नवाचारों का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ में करने होगी समीक्षा… स्टडी करेगी चिप्स की टीम

IMG-20240107-WA1004.jpg

सामना:- रायपुर:- 7 जनवरी, 2024:-चिप्स की टीम गुजरात, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का अध्ययन करेगी तथा छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में इनकी समीक्षा कर उपयोगी नवाचारों को प्रदेश में लागू करने समीक्षा की जाएगी। आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन्स स्थित चिप्स कार्यालय, कांफ्रेंस हाल में इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए यह निर्देश दिये। उन्होंने चिप्स को योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिये ।

इस अवसर पर चिप्स द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रस्तुतीकरण देते हुए चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों से अवगत कराया, जिसपर श्रीमती निहारिका बारिक ने विभागवार चर्चा कर समाधान प्राप्त करने का सुझाव दिया ।उल्लेखनीय है कि चिप्स द्वारा अनेक जनकल्याणकारी परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनमें भारतनेट फेस-प्प्, ई-डिस्ट्रिक्ट, स्वान, स्टेट डाटा सेंटर, अटल मॉनिटरिंग पोर्टल आदि प्रमुख हैं ।

Advertisement Carousel