November 22, 2026

महादेव को प्रसन्न करने शिवलिंग पर अर्पित करें यह चीज़..घर में आएंगी खुशियां..

IMG_20240108_121106.jpg


सामना:- सोमवार को देवो के देव महादेव की आराधना की जाती है यह दिन भगवान शिव को समर्पित है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भोलेनाथ को प्रसन्न करना बेहद ही सरल है क्योंकि वह अपने भक्तों की थोड़ी सी कोशिश से ही खुश हो जाते हैं
ऐसे में उनका आशीर्वाद पाने के लिए सोमवार के दिन जातक व्रत करते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं,लेकिन इसके साथ ही सोमवार के दिन यदि भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें केवल एक महत्वपूर्ण चीज अर्पित कर दी जाए तो वह प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. आइए जानते हैं भगवान शिव को क्या अर्पित करने से घर में खुशियां आती हैं?

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीज:- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चे चावल जरूर अर्पित करने चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि चावल का कोई भी खंडित यानि टूटा हुआ नहीं होना चाहिए.
भोलेनाथ को प्रसन्न करना बेहद ही सरल है और इसके लिए केवल सोमवार ही नहीं बल्कि रोजाना उनका पूजन किया जाना चाहिए. रोजाना शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर केवल 5 दाने चावल अर्पित करें इससे व्यक्ति को कभी भी धन-धान्य संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

लेकिन कई बार बहुत कोशिशों के बाद भी असफलता हासिल होती है. ऐसे में प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें और 11 मुट्ठी कच्चे चावल पूजा में रखें. इनमें से एक मुट्ठी चावल शिवलिंग पर अर्पित करें और बाकी बचे हुए चावल मंदिर में या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये उपाय लगातार 7 सोमवार तक करें. इससे आपको धन प्राप्ति होगी और भोलेनाथ कृपा बरसाएंगे।


डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं।

Advertisement Carousel