November 22, 2026

CM Vishnu Deo Sai- मां कुदरगढ़ी मंदिर में बनेगा रोप वे,50 सीटर बालिका छात्रावास की घोषणा

IMG-20240109-WA1097.jpg

जमदेई में 20 लाख रूपए की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन

सामना:- छत्तीसगढ:- सुरजपुर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर जिले के जमदेई में आयोजित ’अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन और अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में बिंझिया समाज ने आदिवासियों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री  साय का अभिनंदन किया और गदा भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया


मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर मां कुदरगढ़ी मंदिर में रोप वे की स्वीकृति की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने देवीपुर महामाया मंदिर से पंपापुर रोड चौड़ीकरण के लिए 4.5 करोड़ रुपए, देवीपुर से नौवापर मार्ग में जोगीगुड़ा नाले में पुलिया निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपए की स्वीकृति,  50 सीटर बालिका छात्रावास की मंजूरी तथा जमदेई में 20 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन की स्वीकृति की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मोदी जी की गारंटी में किए गए हर वायदे को पूरा करेंगे। 

Advertisement Carousel