November 23, 2026

महिला समूह के साथ आबकारी विभाग की कार्रवाई

IMG-20240111-WA1076.jpg

Samna – Raigarh – 11 jan 2024- सचिव आबकारी सुश्री आर.संगीता के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले में आबकारी अपराधों पर कार्यवाहियां निरंतर जारी है। इसी क्रम में जनचौपाल में प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आबकारी अमले द्वारा ग्राम घरघोड़ी में महिला समूह की निशानदेही पर तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें 12 बोतलों और 3 जरीकेन में कुल 39 लीटर अवैध आसवित मदिरा एवं 50 पालीथिन बोरियों में कुल 1000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ। अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की गैर जमानती धाराओं में प्रकरण कायम किया गया। आरोपियों की पतासाजी का प्रयास किया जा रहा है। महिला समूह को आबकारी विभाग से संपर्क बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देते रहने को कहा गया है।

Advertisement Carousel