November 23, 2026

तातापानी संक्रांति पर्व, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत होगा 400 जोड़ों का विवाह

IMG_20240113_210406.jpg

सामना:- रायपुर:- 13 जनवरी 2024:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी में 14 जनवरी को तीन दिवसीय तातापानी संक्रांति परब का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 400 जोड़ो का विवाह समारोह भी आयोजित किया गया है। तातापानी संक्रांति परब में 14 से 16 जनवरी तक प्रातः 11 बजे से सायं 4.30 बजे तक आरागाही हवाई पट्टी पर पैरासेलिंग का आयोजन किया गया है।

इसके साथ ही तीनो दिन छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। लोक कलाकार श्री सुनील सोनी और अबुझमाड़ मलखंभ की प्रस्तुति 14 जनवरी को होगी। लेजर शो का आयोजन 14 और 15 जनवरी को और प्रसिद्ध गायक श्री उदित नारायण 15 जनवरी को संध्याकाल में प्रस्तुति देंगे। श्री दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ तथा सुश्री आम्रपाली दुबे का सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 जनवरी को होगा। इसके साथ ही ट्राईबल फैशल वॉक का आयोजन 16 जनवरी को किया गया है।

तातापानी संक्रांति परब में 15 जनवरी को किसान संगोष्ठी एवं पंच-सरपंच सम्मेलन का आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में अपरान्ह 12 बजे से किया जाएगा। इसके पूर्व प्रातः 11 बजे से शालेय छात्र-छात्राओं एवं लोक कलाकारों की मंचीय प्रस्तुति होगी। तातापानी संक्रांति परब का समापन कार्यक्रम 16 जनवरी सायं 4 बजे होगा।

Advertisement Carousel