November 22, 2026

CG News बिलासपुर में 3.1 की तीव्रता से आया भूकंप,सहमे लोग

IMG_20240114_195555.jpg

Samna:- Bilaspur:- 14 Jan 2024:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार की दोपहर 2 बजकर 18 मिनट में रिक्टर स्केल पर 3.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इससे सभी घबरा कर अपने अपने घरों से बाहर निकल गए और सनसनी मच गई,हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी इसलिए कोई बड़ी हानि नहीं हुई।

राजधानी रायपुर से 152 किलोमीटर दूर था भूकंप का केंद्र
रविवार की दोपहर जब भूकंप के झटके लोगों को महसूस हुए तो लोग सन्न रह गए और घरों से बाहर आने लगे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महज 152 किलोमीटर दूर ही था। वहीं इंडस्ट्रीयल सिटी भिलाई भी भूकंप के केंद्र से महज 169 किलोमीटर ही दूर थी।

मध्यप्रदेश में भी आया भूकंप:- वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर तकरीबन 1 बजे के बीच गौरेला-पेंड्रा मरवाही समेत मध्य प्रदेश के अमरकंटक और अनूपपुर जिले की सीमा से लगे गांवों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता कम है और इसकी गहराई 10 किमी है इसलिए 10 से 20 किमी के दायरे में पुरानी झोपड़ियां कच्चे मकान को नुकसान पहुंच सकता है, बाकी नुकसान होने की संभावना नहीं है।

छत्तीसगढ़ से कुछ मिनटों पहले लद्दाख में आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के की जानकारी के मुताबिक, रविवार के दिन भारत के किसी राज्य में ये दूसरा भूकंप था। छत्तीसगढ़ से चंद मिनटों पहले लेह लद्दाख में भी भूकंप के झटके लोगों द्वारा महसूस किए गए थे। लेह में दोपहर 1 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता भी 3.1 ही मापी गई थी।

Advertisement Carousel