November 22, 2026

Raigarh विवाह का झांसा देकर दैहिक शोषण,फिर विवाह से इंकार,आरोपी युवक गिरफ्तार

IMG-20240118-WA0809.jpg

सामना:- रायगढ़:- क्राइम डेस्क:- 18 जनवरी:- युवती को विवाह का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में लैलुंगा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल दो दिन पूर्व थाना लैलूंगा में युवती ने उसके गांव के परमेश्वर यादव के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर करीब 6 माह से शारीरिक शोषण करने का आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

युवती का बयान:- युवती ने बताया कि परमेश्वर यादव की उसके भाई से मित्रता थी,इसलिए परमेश्वर का उनके घर आना-जाना था।करीब एक साल पहले परमेश्वर ने शादी करूंगा कह कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए,इसी बीच परमेश्वर कमाने चेन्नई चला गया लेकिन वह जब भी गांव आता तो मिलने बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था, इसी महीने परमेश्वर जब वापस गांव आया तो उसे अपनी परिस्थिति बता कर जल्द शादी करने बोली जिस पर परमेश्वर ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

गांव में बुलाई गई पंचायत:- तब युवती ने अपने घरवालों को दोनों के संबंधों के विषय में जानकारी दी । घर परिवार वाले गांव में पंचायत मीटिंग कराये, वहां भी परमेश्वर शादी से इंकार कर मीटिंग से भाग गया।जिसके बाद 16 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

अपराध कायम होते ही युवक हुआ फरार:- आरोपी परमेश्वर यादव के विरुद्ध थाना लैलूंगा में दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।अपराध कायम होने की जानकारी पर परमेश्वर यादव गांव से फरार हो गया था जिसे मुखबिर की सूचना पर पत्थलगांव में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को लैलूंगा पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड प्राप्त करने घरघोड़ा न्यायालय भेजा गया है।

         एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर लैलूंगा पुलिस महिला और नाबालिगों से संबंधित अपराधों में संवेदशीलता बरतते हुए त्वरित कार्यवाही की जा रही है ।

Advertisement Carousel