November 23, 2026

Raigarh स्पेशल एजूकेटर पदों के लिए 29 जनवरी तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

IMG_20240118_215354.jpg

सामना:- रायगढ़, 18 जनवरी 2024:- समावेशी शिक्षा अंतर्गत स्पेशल एजूकेटर के अजजा वर्ग के मुक्त 2 एवं महिला एक पद पर भर्ती के लिए गत दिवस आवेदकों से आवेदन मंगाये गये थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र की सूची तैयार की गई है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदक को कोई आपत्ति हो तो वे 29 जनवरी 2024 तक दावा-आपत्ति जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, रायगढ़ में प्रस्तुत कर सकते है।

दावा-आपत्ति आवेदन पत्र प्रारूप रायगढ़ जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in से अवलोकन कर डाउनलोड कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Advertisement Carousel