November 22, 2026

मृतक सादराम यादव के परिजनों को 5 लाख रूपये की तात्कालिक सहायता मिली,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

IMG-20240122-WA1311.jpg

Samna:- Kawardha:- रायपुर, 22 जनवरी 2024/प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कवर्धा जिला के ग्राम लालपुर पहुँचकर मृतक सादराम यादव के परिवार से भेंटकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने मृतक के परिवारजनों को तत्कालिक सहायता के रूप में 5 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। श्री शर्मा ने मृतक के परिवारजनों से मिलकर ढ़ांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने घटना के संबंध में आस-पास और गांव के ग्रामीणों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मृतआत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। उल्लेखनीय है की कवर्धा के गौशाला में काम करने वाले ग्राम लालपुर निवासी श्री सादराम यादव की विगत 20 जनवरी की रात्रि में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। कवर्धा के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने उप मुख्यमंत्री को घटनाक्रम एवं अबतक की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार केंद्र भेजा गया है। घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Advertisement Carousel