November 22, 2026

श्री रामलला के अयोध्या में विराजने से पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल: विजय शर्मा

IMG-20240122-WA1714.jpg

Samna Kawardha 22 जनवरी 2024:- श्री रामलला के अयोध्या में विराजने से पूरे देश में खुशी का माहौल है। उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी दीपावली जैसा नजारा दिख रहा है। पूरे प्रदेश में रामोत्सव के साथ ही जगह-जगह शोभायात्रा, भण्डारा, मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा आज यहां कर्वधा जिला मुख्यालय सहित अनेक गांव में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल हुए और शहर के मंदिरो में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्राम बारदी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख एवं शौचालय निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की घोषणा की और गांवों में अन्य विकास कार्यो की स्वीकृति के लिए आश्वासन दिया।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम आछी के मनकुंन्ना नदी तट के समीप नवदुर्गा मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके पहले मनकुंन्ना नदी की पूजा-अर्चना भी की। जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित रामकथा, अखण्ड रामायण कथा एवं मानस गायन कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम बारदी, ग्राम सेमो में आयोजित रामकथा, अखण्ड रामायण कथा एवं मानस गायन तथा ग्राम बैजलपुर के मड़ई मेला में शामिल हुए।

Advertisement Carousel