Raigarh नोटिस के बाद भी जमा नहीं किया टैक्स,दो दुकानें सील,तीन का कटा नल कनेक्शन

0
IMG-20240131-WA0907.jpg


सामना:- रायगढ़:- संपत्ति कर लंबित होने पर बुधवार की दोपहर शहर की दो दुकानों को सील किया गया। इसी तरह तीन लोगों का नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।


कमिश्नर निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी द्वारा राजस्व शाखा की लगातार समीक्षा की जा रही है। इस दौरान सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को तय लक्ष्य के अनुसार वसूली करने और बड़े बकायदारों को नोटिस देने, सील और कुर्की करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के तहत आज रेशम कार्यालय डिपो रोड स्थित अशोक गुप्ता के दुकान को सील किया गया। इस दौरान विधिवत रूप से दुकान पर ताला लगाकर कपड़े से सील किया गया और दुकान के सामने सील करने संबंधित नोटिस चश्पा किया गया। अशोक गुप्ता का 172000 से ज्यादा संपत्ति कर बकाया है।

इसके बाद बहीदार गली में मोहम्मद शाहबाज रिजवी के दुकान को सील किया गया। इस दौरान भी विधिवत दुकान में ताला लगाकर उसमें कपड़ा से चश्पा किया गया और दुकान के सामने सील करने नोटिस चिपकाए गए। इस दौरान दोनों ही मकान मालिकों को दुकान से सील हटाने पर एफ आई आर करने की समझाइश देते हुए बकाया संपत्ति कर जमा करने की बात कही गई।

काटा गया नल कनेक्शन:- जलकर, संपत्ति कर जमा नहीं करने पर तीन लोगों का नल कनेक्शन काटा गया। इसमें गद्दी चौक स्थित अमर बुटानी, पैलेस रोड स्थित रमेश रमेश शर्मा, पुत्री साल स्थित सीताराम के यहां नल कनेक्शन काटा गया। इन सभी को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी इनके द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत एवं टैक्स को जमा करने संबंधित कार्य नहीं किया गया।

लगातार की जाएगी कार्रवाई:- कमिश्नर श्री चंद्रवंशी के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा बड़े बकायदारों की सूची बनाई गई है। इसमें सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस के बाद भी किसी तरह से जवाब प्रस्तुत नहीं करने और टैक्स जमा नहीं करने पर सील एवं कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *