November 13, 2026

हाई टेंशन टावर के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस

IMG_20240203_193213.jpg

Samna:- Raigarh Chhattisgarh:- रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोरम बस्ती के पास हाई टेंशन टावर के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की करवाई में जुट गई है।मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

दरअसल घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोरम में बस्ती से लगभग दो किमी दूर हाई टेंशन टॉवर लाइन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है । ग्रामीणों ने इसकी पुलिस को दी जिस पर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची । मौके पर पुलिस ने शव पंचनामा कर शिनाख्तगी के लिए गांव आसपास मुनादी करायी गई, मृतक की पहचान नहीं हुई है । एक अज्ञात व्यक्ति उम्र क़रीबन 35-40 वर्ष का मिला है, टावर के पास एक जोड़ी चप्पल और कंबल पड़ा था । थाना प्रभारी द्वारा जिले के सभी थाना/ चौकी में गुम इंसान से मिलान कर सूचना देने कहा गया है । साथ ही कई व्हाटस ग्रुप में मृतक के वरिसान का पता लगाने फोटो ग्राफ्स शेयर कर किया गया है ।

अज्ञात मृतक व्यक्ति
Advertisement Carousel