November 22, 2026

Ambikapur छात्रा की आत्महत्या के बाद से बंद है कार्मेल स्कूल,8000 बच्चों का भविष्य दांव पर

n5819727881707569668287777b3b3dfae462c7376a978cfa93211a0ae64ecf99bd01f48b768e6a444a3718.jpg

Samna:- Ambikapur:- 6 फरवरी को कक्षा 6 वीं की एक छात्रा के आत्महत्या के मामले को  चार दिन बीतने के बाद भी अंबिकापुर का कार्मेल स्कूल बंद है, जिससे यहां पढ़ने वाले बच्चों  की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।एक तरफ परीक्षाएं सिर पर हैं ऐसे में  8000 बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है।

यह है  मामला:- 6 फरवरी को कार्मेल स्कूल की कक्षा 6 वी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने घर में एक सुसाइड नोट लिख कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी सुसाइड नोट में मृतक छात्रा ने इसके लिए स्कूल के एक टीचर को जिम्मेदार ठहराया था।जिसके बाद आरोपी स्कूल की टीचर को पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भी भेज दिया है।

स्कूल प्रबंधन के द्वारा बिना कोई कारण बताए स्कूल को बंद रखने से अब यहां पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक काफी परेशान हैं। 23 फरवरी से स्कूल की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं. जिसकी तारीख भी घोषित कर दी गई है. ऐसे में परीक्षा से ठीक पहले स्कूल को लंबे समय तक बंद रखने से छात्रों की परीक्षा में इसका असर देखने को मिल सकता है।अगर सोमवार से स्कूल नहीं खुलता है, तो वह इस संबंध में कलेक्टर से मुलाकात कर जल्द से जल्द स्कूल खुलवाने की मांग की जाएगी।

Advertisement Carousel