November 22, 2026

ऑपरेशन थियेटर में “वाय दिस कोलावरी”रील्स बनाने वाली नर्सें सस्पेंड, समर्थन में उतरा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ

IMG_20240226_125533.jpg

सामना:- छत्तीसगढ़ की राजधानी के सबसे बड़े डीकेएस शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल  के अंदर यूनिफॉर्म में ‘वाय दिस कोलावरी डी…’ गाने पर रील बनाने वाली तीन नर्सों को नौकरी से हटा दिया है और अस्पताल प्रबंधन ने इसके जांच के आदेश दिए हैं।नर्स पुष्पा साहू, तेजकुमारी साहू और तृप्ति की अस्पताल के ICU में नाइट ड्यूटी लगाई गई थी, यहां ये नर्सें ऑपरेशन थियेटर के अंदर फिल्मी गानों पर रील बनाती और नाचती दिखाई दीं।

अस्पताल प्रबंधन ने जांच के बाद अनुशासनहीनता मानते हुए  स्टाफ नर्स पुष्पा साहू, तेजकुमारी साहू और तृप्ति दासर को हटा दिया है।अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आपरेशन थियेटर में बिना सावधानी के जाने पर संक्रमण का खतरा रहता है। मरीजों की सर्जरी से पहले आपरेशन थियेटर को संक्रमणरहित किया जाता है। सहायक नर्सिंग अधीक्षक के बार-बार हिदायत देने के बाद भी स्टाफ नर्स नहीं मानती थी। तीन नर्स बार-बार आपरेशन थियेटर में जाकर रील्स बनाती थीं। सहायक नर्सिंग अधीक्षक ने इसकी शिकायत अस्पताल अधीक्षक से की।


  समर्थन में उतरा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ  छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री अश्वनी गुडेकर प्रबंधन को पत्र लिखा है कि नाइट ड्यूटी के बाद ऑपरेशन थियेटर में वीडियो बनाया गया है,लेकिन उन्हें नौकरी पर रखा जाना चाहिए। इधर, नर्सों के समर्थन में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ उतर आया है। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक को  नर्सों की सेवा बहाल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पांच फरवरी को तीनों नर्स ने नाइट ड्यूटी करने के बाद सुबह में फोटो और वीडियो रील्स बनाई है। शिफ्ट चेंज होने के बाद आपरेशन थिएटर की साफ-सफाई होती है। उन्होंने बिना किसी सावधानी के ओटी में रील्स बनाई, इसके तुरंत बाद साफ-सफाई हुई थी।

Advertisement Carousel