November 22, 2026

SAS Transfer प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला,संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ अब बलौदाबाजार नियुक्त

IMG_20240226_221042.jpg

सामना:- SAS Transfer:- छत्तीसगढ में लगातार  प्रशासनिक सर्जरी जारी है।जहां सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ है।  सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ भरत राम ध्रुव को बलौदा बाजार भाटापारा में नियुक्त किया गया है।

छन्नु लाल मरकण्डे अपर कलेक्टर बेमेतरा को राजनांदगाव नियुक्त किया गया है। राजेंद्र प्रसाद गुप्ता अपर संचालक लोक शिक्षण संचालनालय की अपर आयुक्त नगर पालिका निगम रायपुर में पदस्थापना की गई है।

Advertisement Carousel