November 10, 2026

Transfer Breaking:- अपर कलेक्टर,डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर के हुए तबादले

20240301_214202.jpg

Samna:- CG Transfer:- छत्तीसगढ़ में लगातार प्रशासनिक फेरबदल जारी है।इसी कड़ी में 1 मार्च को भी राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश में 13 प्रशासनिक अधिकारियों के वर्तमान पदभार में फेर बदल किया गया है।इस तबादला सूची में संयुक्त संचालक, महाप्रबंधक और अपर और संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के संयुक्त संचालक सचिन भूतड़ा को एनआरडीए का एडीशनल सीईओ बनाया गया है। वहीं, कोंडगांव के संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार केसरिया को रायपुर में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा    प्रेम कुमार पटेल- अपर कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,,,टेकचंद अग्रवाल- सीईओ, बेमेतरा,,,गुड्डू लाल जगत- अपर कलेक्टर बेमेतरा,,,दिव्या अग्रवाल- अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़,,,जितेंद्र कुर्रे- अपर कलेक्टर, कांकेर,,,अंकिता गर्ग- संयुक्त कलेक्टर, बेमेतरा,,,अरूण कुमार वर्मा – संयुक्त कलेक्टर, कांकेर,,,अवध सिंह राणा- संयुक्त कलेक्टर, कांकेर,,,पवन कुमार प्रेमी- संयुक्त कलेक्टर, धमतरी,,,अतुल विश्वकर्मा- संयुक्त कलेक्टर, राजनांदगांव,,दीपिका नेताम- डिप्टी कलेक्टर, कोरिया के तबादले किए गए हैं।

Advertisement Carousel