November 23, 2026

महतारी वंदन योजना- 7 मार्च को जारी होगी महतारी वंदन की पहली किस्त,  आज ही कराएं आधार सीडिंग

IMG_20240223_220726.jpg

सामना:- महतारी वंदन योजना :- पीएम मोदी 7 मार्च को ही महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे।

महतारी वंदन योजना के पात्र महिलाओं को 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पहली किस्त जारी किया जाना तय किया गया था लेकिन अब पहली किस्त अब 7 मार्च को जारी की जाएगी। इसके लिए प्रदेश में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज में बड़ा सम्मेलन होगा,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली इस प्रोग्राम में जुड़ेंगे और प्रदेश की महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

महतारी वंदन योजना के लिए बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ साथ महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक और डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है। लिहाज़ा
ऐसी हितग्राही महिलाएं जिनके बैंक खाते से मोबाइल और आधार लिंक नही है वे आज 5 मार्च तक संबंधित बैंक में आधार लिंक और मोबाइल नंबर अपडेट कराएं।

इसी तरह यदि महतारी वंदन के आवेदन में भरे मोबाइल नंबर के स्थान पर कोई दूसरा मोबाइल बैंक खाते नंबर दर्ज है तो बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करना होगा। इसके लिए नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल नंबर, आधार अपडेशन और आवेदन में अपडेट जितनी देरी होगी, उतने ही देरी से  महतारी वंदन योजना की पहली किस्त मिलेगी।

फाइनल लिस्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ की 70 लाख 26 हजार 581 महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। महतारी वंदन योजना के तहत 11 हजार 771 आवेदन फॉर्म को रिजेक्ट किया गया है। महतारी वंदन योजना का लाभ उन्हीं पात्र महिलाओं को मिलेगा जिनके खाते आधार कार्ड से लिंक हैं। आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए इस रविवार को भी बैंक खुले थे। वहीं, इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जिनका ज्वाइंट अकाउंट है।

Advertisement Carousel