November 22, 2026

पोलियों ड्रॉप्स की जगह पिलाया गया आइस पैक जेल,40 से अधिक बीमार,दोषियों के खिलाफ़ जांच के आदेश

IMG_20240228_183908.jpg

दोषियों पर कार्रवाई के लिए जांच टीम का गठन

सामना :-  “दो बूंद जिंदगी की” यह लाइन नौनिहालों के लिए पल्स पोलियों ड्रॉप पिलाने के लिए कही जाती है लेकिन लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके चलते जिंदगी की बजाय नौनिहालों की जान ही खतरे में पड़ गई।

ऐसा इसलिए क्योंकि पल्स पोलियों अभियान के तहत रविवार को कई नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई,जहां छत्तीसगढ़ के सुकमा के नक्सलगढ़ एलमागुण्डा में इस अभियान में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है क्योंकि पोलियों ड्रॉप्स पीने के बाद अचानक चालीस से अधिक बच्चों की हालत खराब होने लगी।जिसके बाद सभी अपने बच्चों को लेकर अस्पताल की तरफ भागते नजर आए जहां अस्पताल में डॉक्टर्स ने जांच कर इसकी असलियत बताई।

पिलाया गया था आइस पैक जेल:- अभियान में ड्रॉप्स पीने के बाद करीब चालीस बच्चे अस्पताल में एडमिट हो गए. जब डॉक्टर्स ने जांच की तो पता चला कि इन बच्चों को गलती से पोलियो की ड्रॉप्स की जगह आइस पैक का जेल पिला दिया गया है।

दरअसल जिस बॉक्स में पोलियो की ड्रॉप्स रखी जाती है, उसे ठंडा रखने के लिए अंदर आइस पैक जेल भरा जाता है. ड्रॉप्स पिलाने वाली कर्मचारियों ने बच्चों को यही जेल पिला दिया था।

दोषियों के खिलाफ जांच के आदेश:- यह जानकारी मिलते ही तत्काल इस मामले की जांच करने वहां मेडिकल टीम भेजा गया टीम ने जब जांच की तब आइस पैक की बात का खुलासा हुआ।अब दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए जांच टीम का गठन किया गया है, साथ ही अधिकारियों ने इस मामले के सामने आने के बाद अपनी देखरेख में दोबारा अभियान की शुरुआत करवाई।

Advertisement Carousel