November 22, 2026

Raigarh छुईया-भुईया होटल में कोतवाली पुलिस की रेड…संचालक पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई….

IMG-20240305-WA1022.jpg

सामना:- रायगढ़:- कोतवाली पुलिस द्वारा संजय मार्केट के छुईया-भुईया होटल  में शराब रेड कार्रवाई की गई। होटल में  दो प्लास्टिक बोरी से 73 पाव देशी, अंग्रेजी शराब और 3 बियर बोतल जुमला कीमत करीब 7,780  का शराब बरामद कर जप्त किया गया है । होटल चलाने वाले वसीम मोहम्मद  38 साल निवासी बीडपारा रायगढ़ पर थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही की गई है ।

            वहीं एक अन्य कार्यवाही में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा आरोपी अमित कुमार बाला  उम्र 26 साल निवासी चांदमारी मछली फार्म के पास रायगढ़ को पर्ल ग्रांड स्कूटी सीजी 13 ए.वाई. 6306 में अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन करते पकड़ा गया है।आरोपी के कब्जे से 34 पाव देशी/अंग्रेजी शराब (कीमत 3320) जप्त किया गया है।

Advertisement Carousel