November 22, 2026

Transfer Breaking: कई जिलों के बदले ASP,76 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

IMG_20240228_115332.jpg

आकाश मरकाम होंगे रायगढ़ के नए एएसपी

    Samna:- ASP Transfer:- रायपुर:- गृह (पुलिस) विभाग में बडी प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिसमें राज्य पुलिस सेवा के 76 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री सुरक्षा के सभी ASP बदले गए हैं साथ ही पूर्व की सरकार में विवादित अधिकारियों को सुदूर क्षेत्र भेजा गया है।

  इसमें कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( ASP) बदले गए हैं।जारी आदेश के मुताबिक रायगढ़ के नए एएसपी आकाश मरकाम होंगे, ASP रोहित कुमार झा को AIG इंटेलिजेंस बनाया गया है।वहीं ASP मुख्यमंत्री सुरक्षा में आदित्य पाण्डेय, हरीश राठौर, शोभराज अग्रवाल, गौरव मंडल की तैनाती की गई है।अभिषेक माहेश्वरी को जगरगुंडा सुकमा भेजा गया हैतो वहीं अंशुमान सिसोदिया को अरनपुर दंतेवाड़ा भेजा गया है।देखिए पूरी लिस्ट

Advertisement Carousel