November 22, 2026

Breaking सीएम को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

IMG-20240307-WA1266.jpg

सामना:-रायपुर:- 7मार्च:- मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले सनकी युवक को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल बीते शनिवार की रात सनकी युवक कमलेंद्र सिंह ने  उत्तर प्रदेश के सुरक्षा मुख्यालय पर फोन कर दिया। फोन कॉल ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने उठाया था। जिसमें आरोपित ने उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी ।

इस धमकी भरे कॉल के बाद ही पुलिस एक्शन मोड में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉल किए गए नंबर को ट्रेस कर कॉल करने वाले युवक का पता लगाने में जुट गई। जिसमे पुलिस को सफलता मिली और आरोपी युवक को लखनऊ और रायपुर पुलिस टीम की मदद से  रायपुर के टिकरापारा से गिरफ्तार कर लिया गया है।बहरहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है

धमकी देने वाला युवक कमलेंद्र सिंह  टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर का रहने वाला है। वह आइटी मार्केटिंग में काम करता है साथ ही वह थ्रो-बाल का खिलाड़ी है।

Advertisement Carousel