November 23, 2026

Raigarh – मरीन ड्राइव दुकान आबंटन को आखिरकार मिली हरी झंडी,सामान्य सभा में मिली स्वीकृति

IMG-20240311-WA0864.jpg

नगर निगम की सामान्य सभा में दी गयी स्वीकृति

सामना:- रायगढ़:- रायगढ़ नगर निगम में सोमवार को छः माह बाद सामान्य सभा की बैठक हुई। शहर सरकार के कार्यकाल की यह अंतिम बैठक थी। बैठक में सर्वप्रथम दोनों दलों के पार्षदों ने 23 सवाल लगाए जिसका महापौर जानकी काटजू और एमआईसी सदस्यों ने जवाब दिया।

जिसके बाद कुल 7 विषयों पर प्रस्ताव सदन में रखा गया,जिस पर 2 विषयों पर चर्चा कर उसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।जिसके बाद सामान्य सभा की बैठक कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

प्रस्ताव में सबसे पहले  नगर निगम स्वामित्व के मरीन ड्राइव स्थित कुल 24 दुकानों को वार्षिक किराए में दिए जाने को लेकर चर्चा की गई। जिस पर विलंब की बात पर भाजपा पार्षदों ने शहर सरकार को घेरा और सवाल भी खड़े किए। काफी हंगामे के बाद  आखिरकर इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल ही गई।जिसमें प्रथम बोलीदारों दुकान आबंटित किया जाना सर्वसम्मति स्वीकृत किया जाना तय किया गया। इसके साथ ही  प्रथम बोलीदार द्वारा दुकान ना लेने की स्थिति में द्वितीय बोलीदारो को दुकान नहीं दिए जाने और उन्हे दुकान देने विधिवत कार्रवाई के अनुसार फिर से निविदा निकाले जाने के निर्णय पर सहमति बनी।

इसी तरह अन्य प्रस्ताव रामलीला मैदान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले शोर्य नृत्य यादव मड़ई महोत्सव के लिए 51 हजार रुपए की मांग पर स्वीकृत दी गई। जिसके बाद सामान्य सभा की यह बैठक कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Advertisement Carousel