November 23, 2026

न्याय की आस लेकर घर से बेघर परिवार धरने पर मजबूर,शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई!

IMG_20240404_094716.jpg

सामना:- रायगढ़:- रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गांव सालहेपाली का एक परिवार न्याय की मांग लेकर धरने पर बैठ गया।पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के सरपंच और कुछ दबंगों द्वारा उनके आवागमन का मार्ग, शौचालय, नाली और पानी को भी बंद कर दिया गया है, यहां तक कि अब उनके घर की छत को तोड़कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है।इसकी शिकायत वे विगत तीन साल कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई।

यह है मामला:- खरसिया के गांव साल्हेपाली निवासी संतोषी बैरागी और पति पूर्णचंद बैरागी एसपी कार्यालय के पास स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे हाथों में तख्ती लेकर धरने पर बैठकर न्याय की मांग करने लगे।उनका कहना है कि गांव के सरपंच और दबंगों द्वारा उनके आवागमन मार्ग, शौचालय, पानी नाली को अवरोध करते हुए उसके मकान के छत को तोडकर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है,उन्होंने जब इस बात का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई।

 11 माह से घर से बेघर:- पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने थाने से लेकर कलेक्टर जन चौपाल में लगातार इंसाफ पाने गुहार लगाई है।कलेक्टर से शिकायत के बाद 11 मार्च को तहसीलदार मौका जांच के लिए पहुंचे थे, जहां दरवाजा और शौचालय बंद पाया गया। जिससे तहसीलदार द्वारा 15 फीट रास्ता देने के लिए सरपंच को कहा गया, जिसके बाद भी निर्माण कार्य जारी है, साथ ही कार्य स्थगन का भी आदेश दिया गया लेकिन उसका भी पालन नहीं हो रहा है। लिहाज़ा रास्ता बंद होने के कारण वे अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गए और विगत 11 माह (10 जून 2023)से अपने घर से बेघर हैं निवास भी नहीं कर पा रहे हैं।ऐसे में पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे शांतिपूर्ण आंदोलन करते रहेंगे।

Advertisement Carousel