November 23, 2026

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द,उनकी जगह MP के CM मोहन यादव लेंगे चुनावी सभा

IMG_20240405_193857.jpg

Samna:- Home Minister Amit Shah’s Kawardha tour canceled लोकसभा चुनाव के लिए लिए कम समय ही बचा है। लिहाज़ा छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा लगातार जारी है।जिसके तहत गृह मंत्री अमित शाह 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कवर्धा आने वाले थे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में समर्थन में चुनाव प्रचार करने वाले थे, लेकिन किसी कारण से उनका दौरा अब रद्द हो चुका है।

शाह के बजाय आएंगे मप्र के मुख्यमंत्री:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बजाय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. माेहन यादव कवर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश के गृह मंत्री व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि शनिवार दोपहर 12 बजे से मप्र के मुख्यमंत्री सरदार पटेल मैदान पर सभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगे। सीएम डॉ मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से मतदान करने की अपील करेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद सीएम डॉ मोहन यादव 2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर नागपुर के लिए रवाना होंगे।

Advertisement Carousel