November 13, 2026

छत्तीसगढ़ में स्टार प्रचारकों का दौरा,अब राहुल गांधी और सचिन पायलेट का आगमन

n5979760201712397779677f6db7b26e67430969768a8dd645a3188fdc376f96879c666adea602467c00110.jpg

सामना:- बस्तर:- लोकसभा चुनाव 2024 :- छत्तीसगढ़ में तीन चरणो में लोकसभा चुनाव संपन्न होने हैं जिसमें पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा।इस सीट पर जीत हासिल करने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे  है।दोनों पार्टियों के बड़े नेता और स्टार प्रचारक प्रदेश में चुनावी सभाओं को भी संबोधित करने आ रहे हैं। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए बस्तर आएंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर का दौरा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट अगले दो दिनों में छग आएंगे।

Advertisement Carousel