November 23, 2026

अयोध्या मंदिर की तर्ज पर होगी रायगढ़ की ऐतिहासिक श्री रामनवमी शोभायात्रा

IMG-20240415-WA1006.jpg

महाराष्ट्र से तासा बैंड, पंजाब से गदका पार्टी, आदिवासी नृत्य, धमाल पार्टी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

सामना:- रायगढ़:- रायगढ़ की भव्य और ऐतिसाहिक रामनवमी शोभायात्रा ना केवल प्रदेश बल्कि देश में में ख्यातिलब्ध है।2014 से हिंदुत्व की भावना के साथ शुरू हुई श्री रामनवमी शोभायात्रा को पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भव्य रूप से मनाए जाने का प्रारूप तैयार किया गया है। अग्रसेन भवन में श्री रामनवमी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस अवसर पर 17 अप्रैल को भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकालने का ऐलान किया।

बढ़ी समाजों की संख्या:- इस शोभायात्रा में अलग अलग समाजों से लगभग 54 समाज के लोग शामिल होते हैं वहीं इस वर्ष और 3 समाज के शामिल होने की बात कही गई है। यानी लगभग 57 समाज के लोग इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा इस बार बनेंगे।

यहां से यहां तक निकली जाएगी शोभायात्रा:- यह शोभायात्रा नटवर स्कूल प्रांगण से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई रामलीला मैदान पहुंचेगी जहा विद्वान साधु, संतो द्वारा श्री राम की भव्य महाआरती के साथ इसका समापन किया जाएगा।

अयोध्या का राम मंदिर होगा आकर्षण का केंद्र:- रायगढ़ की श्री राम नवमी शोभायात्रा में इस बार कुछ नया करने की दिशा में पहल करते हुए अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर राम मंदिर की झांकी श्री राम की प्रतिमा स्थापित कर निकाली जाएगी।इसके अलावा 3 बाहुबली हनुमान जिसमें से एक रायगढ़ और दो अन्य शहरों से शामिल होंगे,महादेव के साथ 6 अघोरी भी साथ चलेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र से तासा बैंड, पंजाब से गदका पार्टी, आदिवासी नृत्य, धमाल पार्टी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

25 चौक चौराहों पर होगी व्यवस्था:- शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर समिति के दो सदस्य समिति व्यवस्था संभालने जुटे रहेंगे।ताकि इस भव्य आयोजन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति को संभालने और सुरक्षा की दृष्टि से भी मोर्चा संभालेंगे।

पिछले वर्ष की तुलना में झांकियों की संख्या होगी अधिक:- इस भव्य रामनवमी शोभा यात्रा में पिछले बार कुल 17 सामाजिक झांकियां शामिल होती थीं जिसकी संख्या भी इस बार बढ़ सकती है इसके अलावा हर बार की तरह इस बार भी महिलाओं की भागीदारी अधिक देखने को मिल सकती है।

सांस्कृतिक संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन:- इस शोभायात्रा के समापन के बाद रामलीला मैदान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी रखा गया है जिसमे स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही सभी के लिए भंडारे की व्यवस्था भी समिति द्वारा रखी गई है लिहाजा समिति द्वारा सभी से रामभक्त बनकर इस गरिमामय आयोजन को और अधिक भव्य बनाने अधिक से अधिक संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की गई है

वहीं इस भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है।आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम के जन्म उत्सव राम नवमी के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है शोभायात्रा में आतिशबाजी के साथ आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। जिसमें आचार संहिता के तहत लागू नियमों का भी पालन अवश्य रूप से किया जाएगा।

Advertisement Carousel