November 13, 2026

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया टांगी से वार,आरोपी पति गिरफ्तार

IMG_20240421_200300.jpg

सामना:- रायगढ़:-21 अप्रैल:- रायगढ़ के ग्राम झलमला में रहने वाले अमन यादव ने थाना जूटमिल में  उसके पिता रोहित यादव  द्वारा उसकी मां दुर्गा यादव पर घरेलू झगड़ा विवाद को लेकर टांगी से मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

       रिपोर्टकर्ता अमन ने बताया कि 17 अप्रैल की दोपहर उसकी माँ दुर्गा यादव और पिता रोहित यादव के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा लड़ाई हो रहा था जिसमें  पिता ने इसकी मां पर टांगी से हमला किया जिससे  मां के गले में चोट आई है।

आहिता दुर्गा यादव को ईलाज के लिए मेडिकल कालेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया है । थाना प्रभारी द्वारा आहिता का मरणासन्न कथन के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी को प्रतिवेदन प्रेषित कर आहिता के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर से राय ली गई तथा आरोपित रोहित यादव पर अप.क्र. 194/2024 धारा 307 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

आरोपी ने घटना स्वीकार कर अपने मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त टांगी पेश किया जिसकी विधिवत जप्ती की गई है । आरोपी रोहित यादव को जूटमिल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक अमृतलाल साहू और आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण  साहू की विशेष भूमिका रही है।

Advertisement Carousel