November 22, 2026

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक और झटका,प्रदेश सचिव ने छोड़ी पार्टी

IMG_20240428_161844.jpg

कांग्रेस प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय ने छोड़ी पार्टी

सामना:- जांजगीर- चांपा:- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अदरूनी कलह व नाराजगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है,लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस से नेताओं और कार्यकर्ताओं का पलायन जारी है। इसी बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय ने अब पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश संगठन को सौंप दिया है।इसके पीछे पार्टी में अंदरूनी कलह की जानकारी सामने आ रही है।ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कांग्रेसी नेताओं या कार्यकर्ताओं ने पार्टी में उपेक्षा किए जाने या पूछ परख नहीं किए जाने की बात पर बगावती सुर दिखाए हों।

सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट:- कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघवेंद्र पांडेय ने कुछ दिन पहले ही पार्टी के नेता द्वारा गोली मारने की धमकी देने की बात कही थी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि गोली मारकर मेरी हत्या की जा सकती है। मुझे धमकी मिली है, यदि मेरी हत्या हो जाए तो आप लोग मेरे अंतिम संस्कार में जरूर आना। आखिरी बार आपसे मुलाकात हो जाएगी।

Advertisement Carousel