November 22, 2026

इसलिए डर रहे कांग्रेसी -सीएम विष्णु देव साय

n6039153361714228291939b0e2f3b6ad4d08abe11eb60aca2f4da833f657bf5107394c44d15a845a31a95e.jpg

सामना:- जांजगीर चांपा:- रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जांजगीर चांपा पहुंचे।जहां उन्होंने विशाल विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम साय ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार यहां के लोगों के बीच आएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अब तक सिर्फ ठगने का काम किया है और अभी भी कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है, उन्होंने प्रदेश के नरवा, गरुआ, घुरूआ, बाड़ी का गोबर तक खा लिया है। इसलिए कांग्रेसी डर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पूर्व भूपेश सरकार को महादेव एप घोटाले में घेरा। उन्होंने सरकारी संरक्षण और सहयोग से प्रदेश में चलाए गए सट्टे-जुए के कारोबार को छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य बताया। भूपेश बघेल को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है और एफआईआर भी दर्ज हुई है। बहुत से कांग्रेसी नेताओं के ऊपर न केवल एफआईआर है बल्कि ज्यादातर जेल की चक्की पीस रहे हैं। बड़े-बड़े अधिकारी जिन्होंने भ्रष्टाचार में सरकार का सहयोग किया उन्हें डेढ़-डेढ़ साल से जमानत नहीं मिल रही है।

श्री साय ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों का कोई विकास नहीं किया। उसे केवल बंधुआ मजदूर समझा, वोट बैंक समझा। जबकि भाजपा ने आदिवासियों का भरपूर सम्मान किया, कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल जी ने आदिवासियों के हित के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय बनाया, जहाँ आदिवासी मंत्री पदभार संभालते हैं और बजट की कोई कमी नहीं होती है। आज एक आदिवासी परिवार की बेटी, बहन द्रौपदी मुर्मू जी देश की राष्ट्रपति हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि आदिवासियों का हित भाजपा में ही सम्भव है।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आदिवासियों की सबसे पिछड़ी जनजाति कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, अबूझमाड़िया जनजाति के लोगों के लिए पीएम जनमन योजना लागू की है। वन धन योजना लागू कर आदिवासियों को वनोपज का ऊँचा दाम देने का काम किया है। सरकार की सारी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है।

Advertisement Carousel