October 31, 2026

OP Choudhary ने नए विधायक कार्यालय में सुनी आम जनता की समस्याएं

IMG-20240606-WA1008-1-780x470

सामना – रायगढ़ – स्टेशन समीप बूढ़ी माई मंदिर जाने वाले मार्ग में स्थित नए विधायक कार्यालय में वित्त मंत्री एवम विधायक ओपी चौधरी ने आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।

नए विधायक कार्यालय में विधान सभा के निवासियों से उनकी आत्मीय मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान उन्होंने आम जनता की बुनियादी समस्याओं से संबंध में संबधित आधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आम जनता से क्षेत्र के विकास हेतु मिले आवश्यक सुझावों को जल्द ही अमल में लाए जाने का आश्वासन देते हुए मंत्री श्री ओपी ने कहा आम जनता के सहयोग और मार्गदर्शन से हम विकसित रायगढ़, विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में अग्रणीय भागीदारी निभाएंगे।

Loading