November 1, 2026

छत्तीसगढ़ ने दिए 14 केंद्रीय मंत्री,केवल 4 को मिली कैबिनेट में जगह

IMG_20240607_190606.jpg

छत्तीसगढ़ ने देश को दिए 14 केंद्रीय मंत्री

सामना – छत्तीसगढ़ में भाजपा को  11 में से 10 सीटें मिली है।बड़ा सवाल उठ रहा है कि यहां से केंद्र में मंत्री पद किसे मिलेगा।छत्तीसगढ़ ने देश को अब तक 14 केंद्रीय मंत्री दिए है।साल 1952 से 2019 तक हुए लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ गठन के पहले तक 10 मंत्रियों ने केंद्र सरकार में जगह पाई।

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पिछले 4 लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ को हर लोकसभा में एक केंद्रीय मंत्री यानी कुल 4 केंद्रीय राज्य मंत्री मिले।राजनीतिक रूप से प्रदेश का पिछड़ापन कहें, सीटों का गणित या फिर अनदेखी, छत्तीसगढ़ बनने के बाद यहां से अब तक एक भी कैबिनेट मंत्री नहीं बन पाए।

छत्तीसगढ़ में अब तक हुए 14 केंद्रीय मंत्रियों में विद्याचरण शुक्ल, बृजलाल वर्मा, पुरुषोत्तम कौशिक और मोतीलाल वोरा ही हैं, जिन्होंने बतौर कैबिनेट मंत्री जिम्मेदारी संभाली।

साल 2024 में लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र ने जिस तरह से छत्तीसगढ़ पर फोकस किया, लोकसभा चुनाव के परिणाम और केंद्रीय मंत्री मंडल को लेकर चर्चा के बीच कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के खाते में कम से कम एक मंत्री पद आ सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रदेश में बड़ी जीत के आधार पर माना है कि कुछ अच्छा हो, लेकिन इसका फैसला केंद्र ही करेगा।

राजनीतिक विश्लेषक  का मानना है कि  छत्तीसगढ़ अलग होने के बाद यहां राष्ट्रीय स्तर के नेता नहीं बन पाए. साथ ही प्रदेश में अन्य राज्यों के मुकाबले सीटें कम होना, राजनीति गणित में भी पिछड़ने की एक वजह रही है। इस बार उम्मीद है कि बेहतर जगह  मिले।

LETEST POSTS