November 1, 2026

रायगढ़-त्रिनाथ त्रिपाठी बने कोतरारोड थाना प्रभारी,राकेश मिश्रा पूंजीपथरा पदस्थ

IMG_20240613_211048.jpg

एसपी दिव्यांग पटेल ने जारी किया आदेश

Samna रायगढ़:- रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने  पुलिस विभाग में सर्जरी करते हुए जिले के चार पुलिस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।

एसपी दिव्यांग पटेल ने इस आदेश के तहत निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी,निरीक्षक कुमार गौरव साहू,निरीक्षक सीताराम ध्रुव और निरीक्षक राकेश के वर्तमान प्रभार में फेरबदल किया है।

जहां राकेश मिश्रा वर्तमान पदस्थापना थाना प्रभारी कोतरारोड़ को थाना प्रभारी पूंजीपथरा  बनाया गया है,वहीं त्रिनाथ त्रिपाठी थाना प्रभारी खरसिया को थाना प्रभारी कोतरारोड बनाया गया है।

इसके अलावा थाना प्रभारी गौरव साहू प्रभारी जिला विशेष शाखा को थाना खरसिया का प्रभार सौंपा गया है।सीताराम साहू रक्षित केंद्र रायगढ़ की प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में नवीन पदस्थापना की गई  है