October 31, 2026

Raigarh हाथियों ने पीडीएस दुकान में मचाया उत्पात,अलर्ट जारी

IMG_20240616_180318.jpg

सामना – रायगढ़:- रायगढ़ के धरमजयगढ़ में बीते कुछ दिनों से दंतैल  हाथियों ने डेरा जमा रखा है।बताया जा रहा है कि, ये दंतैल हाथी महासमुंद और गोमर्डा अभयारण्य से आए हुए हैं।

पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का दल रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल में डेरा जमाए हुए हैं। वहीं अनाज की खुशबू आज उन्हें पीडीएस दुकान तक खींच लाई। यहां पर उन्होंने दुकान का शटर तोड़ दिया और जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने बोरियों में रखे चावल को खाया, कुछ बिखराया और चले गए। घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। विभागीय कर्मचारियों ने गांव में मुनादी कर लोगों को हाथियों से दूर रहने की अपील की है।

Loading