Raigarh सरेराह युवती से छेड़खानी,आरोपी न्यायिक रिमांड पर

0
IMG_20240629_195333.jpg

सामना – रायगढ़- सरेराह युवती से छेड़छाड़ करने और धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

थाना सिटी कोतवाली में स्थानीय युवती ने सावित्री नगर मोदी पारा में रहने वाले राजेश उर्फ राजू सिदार पर छेड़खानी और धमकाने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराई थी


युवती ने बताया कि 25 जून की शाम काम कर घर लौटते समय अलंकर होटल के नजदीक गली में राजेश ने उससे छेड़खानी की। अगले दिन जब युवती अपने काम पर गई वहां भी राजेश ने उसे काम नहीं करने की धमकी देकर गंदी नीयत से छेड़खानी किया।


युवती के लिखित आवेदन पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 391/2024 धारा 354, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर किया गया और आरोपी राजेश सिदार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *